Top News

मुकदमा वापस लेने को नामजद दे रहे जान से मारने की धमकी

मुकदमा वापस लेने को नामजद दे रहे जान से मारने की धमकी

औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर जमौली में विगत 3 अप्रैल 2022 को नामजद लोगों ने गली में जलभराव को लेकर एक गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही विपक्षीगणों ने महिला के पति के खिलाफ उल्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। ततसमय इस आशय की रिपोर्ट पुलिस ने लिखना मुनासिब नहीं समझा। विपक्षीगणों को जब मुकदमा पंजीकृत कराने की जानकारी हुई , तो उन्होंने महिला के पति को रास्ते में घेरकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इस आशय की पुनः थाना पुलिस को जानकारी देने पर 5 अप्रैल 2022 को पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला को मेडिकल जांच के लिए 50 शैय्या अस्पताल औरैया भेजा गया है।
    थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर जमौली निवासी रागिनी पत्नी प्रदीप कुमार ने थाना दिबियापुर में दी तहरीर में कहा है, कि गली में पानी भरने को लेकर आपस में बात हो रही थी। उसी समय गांव के ही नामजद महेश पुत्र इतवारी लाल घर से निकला और गाली-गलौज करने लगा। उसी समय नरेश व अजीत पुत्रगण महेश अपने हाथों में कुल्हाड़ी व डंडा लेकर आ गये। इसके साथ ही उपरोक्त नामजद लोग लाठी- डंडा व कुल्हाड़ी चलाने लगे। इसके साथ ही उन लोगों ने ईट-पत्थर चलाते हुए लात-घूंसो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में आये रागिनी व उसके पति प्रदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र बाबू निवासी उपरोक्त ने बताया कि विगत 3 अप्रैल को उपरोक्त नामजद लोगों ने उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी रागिनी के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही उन लोगों ने उसके ही खिलाफ थाना दिबियापुर में एनसीआर दर्ज करा दी थी। उसकी पत्नी ने भी मारपीट करने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन ततसमय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शिकायती प्रार्थना पत्र देने की जानकारी होने पर विपक्षीगणों ने उसे रास्ते में घेर लिया, और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जिसकी जानकारी उसने थाना पुलिस को दी। तभी पुलिस ने 5 अप्रैल 2022 को उपरोक्त नामजद लोगों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है। प्रदीप कुमार का कहना है कि यदि उपरोक्त नामजद लोगों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह कभी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि वह लोग उसे एवं उसकी पत्नी को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने घायल महिला को इलाज एवं डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने