Top News

पैसेंजर ट्रेन से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे

*पैसेंजर ट्रेन से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे*

*अछल्दा,औरैया।* दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार की  शाम अप लाइन पर आ रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आने से एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक को रूप लाइन के किनारे खड़ा करके कहीं चला गया था मामले में रेलवे को भी कोई क्षति नहीं हुई। ट्रेन आगे की ओर रवाना हो गई है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी।
मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा 13 केवी रेलवे फाटक के पूर्वी तरफ रूप लाइन के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर करके कही चला गया इस दौरान कानपुर से इटावा की ओर से अप लाइन की रूप लाइन पर पैसेंजर ट्रेन आ गई। किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई ट्रेन की चपेट में आ गई है और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। मौके की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर मालिक का पता लगा कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने