औरैया में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, मोबाइल व नगदी चोरी
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया
अजीतमल। संवाददाता
क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक ही रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए मोबाइल व नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के ग्राम ततारपुर खुर्द निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते एक जुलाई 2021 को चोरों ने उसके भाई कौशलेंद्र के घर में घुसकर रखे 2 एंड्राइड मोबाइल, एक गैस चूल्हा, तथा 18 हज़ार नगदी पार कर दी। उसी रात में क्षेत्र के ग्राम नेवरपुर निवासी प्रबल प्रताप सिंह के घर पर भी चोरों ने घुसकर एक मोबाइल तथा आलमारी में रखे 2 हज़ार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know