Top News

तीन सवारी बिना नंबर की गाड़ी बिना हेलमेट अब कैसे बताये जिम्मेदारी

जनता करे तो कार्यवाही हम करे तो तानाशाही
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:जनपद में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी और कानून की रक्षा करने का बीड़ा उठाने वाली पुलिस ही जब कानून को तोड़ने लगे और उन पर कोई कार्यवाही ना हो तो जनता सवाल करती है यहां जनपद औरैया की पुलिस बेखौफ होकर निडरता से बिना हेलमेट बिना नंबर प्लेट गाड़ी और उस पर तीन सवारी लेकर खुलेआम घूमती है और उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो जनता सवाल करती है यहां जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए जनता ने मांग की है कि अगर इतने महंगे पेट्रोल के चलते दो पहिया वाहन पर अगर पुलिस बिना हेलमेट और तीन सवारी चल सकती है तो फिर जनता को भी तीन सवारी और बिना हेलमेट बिना नंबर प्लेट गाड़ी को चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। देश और प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट कानून सबके लिए एक समान है या तो पुलिस अधीक्षक इन पुलिस के जवानों पर कार्यवाही करें नहीं तो आम जनता को इस महंगाई के चलते दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने की अनुमति प्रदान करें और एक आदेश जारी करे जनपद के सभी पुलिसकर्मी और यातायात निरीक्षक दोपहिया वाहनों में चलने वाली तीन सवारियों को नहीं रुकेगी और अगर वह हेलमेट नहीं लगाते हैं तो उनका चालान नहीं करेगी वही आम जनमानस ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि जनपद में दोपहिया वाहनों के आए दिन होने वाले चालनो से आहत होकर कई लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा कि इस महंगाई के चलते पेट्रोल बहुत महंगा है और पुलिस तीन सवारी होने पर चालान कर देती है जिसकी जानकारी वाहन स्वामी को करीब 24 घंटे बाद या 1 हफ्ते बाद पता चलती है उन्होंने कहा कि यदि इन पुलिस के जवानों पर वाहन के साथ चालानी नहीं की गई तो कल समाज के लिए एक नजीर बनेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने