■ *प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद*
शुभम बाबू
औरैया
सुदिति ग्लोबल अकादमी, औरैया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक तथा बालिका वर्ग के प्रतिभागियों के मध्य रोमांचक मुकाबले हुए। जूनियर बालक वर्ग में आरावली हाउस के आर्यादित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर बालक वर्ग में उदयगिरि हाउस के आरव अग्रवाल विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आरावली हाउस की सुदिति ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सीनियर बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस की समृद्धि ने बाजी मारी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know