Top News

*उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित*


■ *सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अनहिता की अभूतपूर्व सफलता पर उज्जवल भविष्य की कामना की*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
लखनऊ: अगस्त,सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-11 की मेधावी छात्रा अनहिता सिंह  को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया है।
अनहिता ने टाइम्स स्पार्क स्कालरशिप जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तथापि अपने वर्ग में उत्तर प्रदेश से इस प्रतिष्ठित स्कालरशिप को जीतने वाली वह इकलौती छात्रा है। अभी हाल ही में आयोजित एक ई-सेरेमनी में उपराष्ट्रपति  वेंकैया नायडू ने सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा को सम्मानित किया तथापि प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा अनहिता को एक डेल लैपटाॅप प्रदान किया गया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अनहिता की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने स्कालरशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत छः प्रैक्टिस टेस्ट, दो पाॅवरप्वाइन्ट प्रजेन्टेशन, एक फाइनल आनलाइन टेस्ट एवं साक्षात्कार के दो दौर के उपरान्त अपनी सफलता का परचम लहराया है। अनहिता सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा है जो कि अन्तर्राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (सी.ए.आई.ई.) से सम्बद्ध लखनऊ का एकमात्र सेकेण्डरी स्कूल है। वह अपने विद्यालय की हेड गर्ल, स्कूल मैगजीन ‘द ब्रिज’ की एडीटर, बुक क्लब की प्रेसीडेन्ट एवं विद्यालय के डिबेटिंग क्लब की सक्रिय प्रतिभागी भी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करने एवं समाज, पर्यावरण तथा वैश्विक घटनाओं की समग्र जानकारी को बढ़ावा देकर उन्हें समाज का आदर्श नागरिक बनाने हेतु सतत् प्रयासरत है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने