■ *दिबियापुर थाना पुलिस ने दर्ज की गुमसुदगी*
■ *खोजबीन में जुटी पुलिस, ससुराली व परिजन,नहीं लगा सुराग*
औरैया
विगत 1 सितम्बर को दिबियापुर थाने के निकट से रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता का कोई पता नहीं चला है, परेशान परिजन लापता महिला की गांव गांव खोज कर रहे हैं।
राजेश पुत्र जागेश्वर दोहरे निवासी ग्राम अमौआहार थाना दिबियापुर जनपद औरैया ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय बाबू विगत 01.09.26 को अपनी पत्नी रेशमा पुत्री रामकुमार निवासी बुधौली थाना सिकंदरा कानपुर देहात से दिनांक 1 सितंबर 2026 को सिकंदरा से दिबियापुर लिवा लाया और थाने के समीप स्टैंड पर बिठाकर लघुशंका के लिए चला गया, थोड़ी देर जब वह लघुशंका करके वापस आया तो पत्नी नामौजूद मिली,परेशान होकर उसने पत्नी को खोजा पर पता नहीं चला, इसके बाद उसने अपने मोबाइल से ससुराल व घर खबर की तो ससुरालीजन व परिजन व आए और काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला,इसके बाद उसने दिबियापुर पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई, खोजबीन करते हुए बेला आये गुमसुदा महिला के जेठ राजेश व पति अजयबाबू ने बताया कि रेशमा के बाल काले, रंग सांवला चेहरा गोल, बदन गठीला वह हल्की लाल धोती व सोने चांदी के जेवर पहने हुए है उन्होंने किसी घटना व दुर्घटना की संभावना जताकर पुलिस व जनसामान्य से लापता की खोज की गुहार लगाते हुए कहा कि किसी को गुमसुदा के बारे में पता चले तो उन्हें 6396870393 पर सूचना दें ।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know