जैतपुर गाँव की नालियों की चार महीने से सफाई न होने नालियां हुई चोक जलभराव से ग्रामीण हो रहे परेशान
जल निकासी सही न होने से नालियों का पानी हुआ निकलना बंद
नालियों का गंदा पानी बह रहा सड़कों पर बीमारी फैलने की है आशंका
सफाई कर्मी पिछले चार महीनों से नदारद
ग्राम प्रधान को कई बार कराया इस समस्या से अवगत
फफूंद / औरैया।
भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के एक गाँव मे घरों के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जलभराव रहता है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जहा एक ओर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन पर चूना लगा रहे है ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत करही के मजरा ग्राम जैतपुर में घरों के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण पानी नालियों से बहकर सड़क पर भरा रहता है ग्राम प्रधान पति सुरेश नायक को कई बार इस समस्या से कराया गया अवगत शिवाय आश्वासन के अलावा समस्या से निजात नहीं मिल सका ,जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,गांव में तैनात सफाई सुनील कुमार की व्यवस्था लचर होने से नालियाँ गन्दगी से बजबजा रही है,गर्मी के मौसम के चलते बजबजाती नालियों से आ रही दुर्गन्ध से ग्रामीणों का जीना दूभर है,जलभराव की वजह से आम लोगों का भी निकालना भी मुश्किल भरा को गया और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है,जिससे ग्रामीण चैन की नींद नही सो पा रहे है।गर्मी बढ़ने के साथ साथ जलभराव के कारण गाँव मे बीमारियाँ भी फैलने की आशंका बनी हुई है।गाँव निवासी रामचंद्र पाल,तरबाबू, जगत नारायण,महेशपाल, राजपाल, , रघुराज सिंह ,राज कुमार ,सत्य प्रकाश, रामबाबू , शिशुपाल सिंह, रामस्वरूप , राजू शुक्ला , राजेश पाल, राकेश राठौर, अखलेश पाल, राजवीर सिंह,अरविंद कुमार पाल आदि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी से गाँव मे सफाई व्यवस्था अच्छी कराए जाने की माँग की है जिससे लोग मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बच सकें और गंदगी से निजात मिल सके और आराम की नींद ले सके।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know