*कमिश्नर के अनुज की पत्नी की इलाज के दौरान मौत*
*विगत दिवस मार्ग दुर्घटना में गंभीर घायल हुई थी महिला*
*बिधूना,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानीकोठी पटियात निवासी कमिश्नर शिव भूषण तिवारी के छोटे भाई हर भूषण तिवारी की पत्नी की बीते दिवस एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दिवंगत सुनीता का उनकी ससुराल में शोकाकुल माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानी कोठी पटियात निवासी कमिश्नर शिव भूषण तिवारी के छोटे भाई हरिभूषण तिवारी अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ नोएडा में रहते हैं। बीते दिवस वह कानपुर में एक शादी समारोह से निवृत्त होकर जब अपनी निजी कार से जब वापस नोइडा जा रहे थे तभी फिरोजाबाद जनपद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर बने डिवाइडर से उनकी कार टकराकर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई जिसमें हर भूषण तिवारी उनकी पत्नी सुनीता व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया जहां से गंभीर स्थिति में उनकी पत्नी सुनीता को एक अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार की शाम उपचार के दौरान सुनीता की मृत्यु हो गयी। पीएम के बाद जैसे ही सुनीता का शव उनकी ससुराल मानी कोठी पटियात आया तो गांव में कोहराम मच गया।मंगलवार को शोकाकुल माहौल में सुनीता का दाह संस्कार कर दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know