*कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली के गांव सलैया निवासी एक युवक सेना की भर्ती की तैयारी कर रहा था। सुबह वो गांव से मुरादगंज तक दौड़ लगाने गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वो गम्भीर घायल हो गया। उसको सीएचसी आजीतमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर हालात में उसको सैफई रेफर किया गया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। उधर हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
सलैया निवासी प्रकाश चन्द्र दुबे का 19 वर्षीय पुत्र विकास दुबे सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। सुबह वो हाइवे तक दौड़ लगाने के लिए निकल गया। इस बीच तेज रफ्तार कार ने मुरादगंज ओवरब्रिज के नीचे उसे टक्कर मार दी। जिससे विकास के सिर पर गम्भीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन भी रोते बिलखते आ गए। सैफई ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। शव घर पर आने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कोतवाली में खड़ा करा लिया है। चालक फरार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know