*कार डिवाइडर से टकराई पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर घायल*
*बिधूना,औरैया।* मंगलवार की बिधूना बेला मार्ग पर कीरतपुर के पास सांकेतिक बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर न होने के चलते एक कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार पिता-पुत्र सहित एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहा निवासी शत्रुघन सिंह अपने पुत्र शिवेंद्र सिंह के साथ कार से बिधूना स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिल कर जब देर सायं वापस अपने घर लौट रहे थे तभी बिधूना बेला मार्ग पर नदी पुल के आगे कीरतपुर के पास सांकेतिक बोर्ड व रिफलेक्टर न होने के कारण सामने से आ रही लाइट के चलते कार डिवाइडर में टकराकर बरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार पिता-पुत्र व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए | सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know