Top News

रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलने पर निकाला फ्लैग मार्च

*रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलने पर निकाला फ्लैग मार्च*

*बिधूना,औरैया।* प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाल ने सपा सरकार के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलकर डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय किये जाने को लेकर गुरुवार को वनखंडेश्वर मंदिर से महाविद्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कस्बे के बिधूना अच्छल्दा मार्ग पर स्थापित  महाविद्यालय का नाम भाजपा सरकार में  रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय के नाम से किया गया था जिसे 2016 में सपा सरकार ने बदल कर डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के नाम से कर दिया  |उन्होंने कहा कि जब तक महाविद्यालय का नाम  रानी अहिल्या बाई होल्कर महाविद्यालय नहीं  किया  जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेंगा|उन्होंने शांतिपूर्ण मार्च निकालने के बाद  महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल एंव केन्द्र एंव प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा| एसडीएम ने ज्ञापन महामहिम तक पहुचाने का आश्वासन दिया|इस अवसर पर पूर्वमंत्री सतीश पाल के साथ प्रेमकांत पाल सुरजन सिंह पाल ,पंकज पाल,डीपी सिंह ,महेन्द्र पाल आदि  भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उपरोक्त आशय का एक ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य को भी सौंपा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने