*सपा द्वारा झंडा रैली निकालकर घर-घर चलाया झण्डा वितरण का कार्य*
*अछल्दा,औरैया।* समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में घर-घर झण्डा वितरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कस्बा में पूर्व विधायक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में झण्डा वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। जनपद की दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अछल्दा में गुरुवार को पूर्व विधायक प्रदीप यादव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा के हरीगंज बाजार, सरांय बाजार, नहर बाजार, स्टेशन बाजार, गल्लामंडी, नेविलगंज सहित प्रमुख स्थानों पर लोगों से जनसम्पर्क कर व्यक्तिगत लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की गयी इस मौके पर बताया गया, कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य आगे आने वाले दिनों में लोगों से जनसम्पर्क कर सीधे जुड़ना है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। झण्डा कार्यक्रम में नेता राकेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पोरवाल, बंकेलाल झां, मुकेश यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा पूर्व प्रधान प्रमोद यादव, राजेश पोरवाल, मुकेश गुप्ता, मोहित यादव ,अजीत गुप्ता, वीरेन्द्र महेश्वरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know