*तहसील सभागार में प्रमाण पत्र किए गये वितरण*
*बिधूना,औरैया।* गुरुवार को तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के तहत 120 लोगों को घरौनी के डिस्टल प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। घरौनी का प्रमाण पत्र पाकर गृहस्वामी फूले नहीं समाए , और उनकी आँखों से खुशी के आँसू छलक पडे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ,साँसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, विधायक विनय शाक्य , विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, ब्लॉक प्रमुख बिधूना प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, ब्लाक प्रमुख अच्छल्दा डाक्टर शरद सिंह राना , ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि गौर उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा, न्यायिक तहसीलदार करम सिंह चौहान, तहसीलदार जितेश कुमार ने लाभार्थियों को घरौनी के प्रमाण पत्र प्रदान किए| इस अवसर पर राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है जब लोगों को उनके घरों का स्वामित्व मिल रहा है| उन्होंने कहा कि स्वामित्व प्रमाण पत्र न होने से लोग गरीबों के घर मकान पर अनाधिकृत कब्जा कर लेते थे और गरीब बेसहारा लोग न्याय पाने के लिये प्रशासन के चक्कर काट कर थक हार कर चुप बैठ जाते थे। कहा घरौनी का प्रमाण पत्र मिलने से अब दबंगों द्वारा किसी के घर मकान पर कब्जा नहीं किया जा सकता और खतौनी की तरह घरौनी का लोन आदि में उपयोग. किया जा सकता है। विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने कहा कि खतौनी की तरह घरौनी का प्रमाण पत्र मिलने से अब लाभार्थी इस पर लोन आदि भी ले सकेंगे और कोई भी व्यक्ति उनके स्वामित्व पर अपना दखल नहीं दे सकेगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजना बताया। कहा इससे अब घर मकान को लेकर होने वाले विवादों में कमी आयेगी, और लोगों का अपने घर का सपना भी पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर तहसील प्रशासन द्वारा एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का डिजटल घरौनी स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर संबोधन भी दिखाया गया|इस अवसर पर 18 पंचायतों से आए 120 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए| इस अवसर पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष योगेश शाक्य, महामंत्री प्रतिमा लक्ष्मी जादौन ,पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य , नायब तहसीलदार पीयूष साहू ,नायब तहसीलदार विकास चौधरी, राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र तिवारी, संदीप कुमार, सुधीर यादव, अशोक कठेरिया आदि के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल एवं स्वामित्व प्रमाण पत्र के लाभार्थी मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know