*प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चपटा गांव में हुई पैमाइश*
*पूरा गांव बना छाबनी, आस पास के गांवों की भीड़ बनी तमाशाबीन*
*जिलाधिकारी ,पुलिस कप्तान ने चपटा गांव का दौरा कर राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश करने के दिए थे निर्देश*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के चपटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में बीते रविवार को हुए विवाद के बाद एक गुट के सैकड़ों लोगो ने अजीतमल कोतवाली पहुंच कर विवाद करने वाले दोषी लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व दो दिन के अंतराल मे विवाद के निस्तारण की मांग की थी।जिसके चलते जिले प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अजीतमल कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 नामजद लोगो सहित 40-50 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले को शीघ्र निस्तारित करने की बात की थी।
मामले को गंभीरता से देखते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा , पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार आदि ने चपटा गांव पहुंच कर विवादित भूमि का मुआयना कर टीम बनाकर जांच के आदेश दिए थे जिसके चलते बुधवार की सुबह से पुलिस और पी ए सी के जबानो ने चपटा गांव को छाबनी मे तब्दील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ,तहसीलदार हरिश्चंद , क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ यादव , क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार की मौजूदगी में राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की सयुक्त टीम ने विवादित भूमि सहित अन्य आसपास की भूमि की भी पैमाइश की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know