*कैटलशैड में लगी आग छै बकरिया जलकर मरी*
*जानवर बचाने में गृह स्वामी भी झुलसा*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के एक गॉव में रात्रि में अचानक पशुशाला में आग लग गयी, जिससे उसमें बधे जानवर बुरी तरह फस गये। गॉव के लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधा दर्जन बकरिया जल कर मर गई। तथा जानवरो को बचाने के चलते पशुशाला का मालिक भी आग से बुरी तरह झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में रामशंकर पुत्र जयराम का जानबरो का एक बाढ़ा है जिसमें प्रतिदिन की भॉति उसमें 15 बकरिया एवं 01 गाय बधी हुई थी। रात्रि मंे अचानक पशुशाला में आग लग गयी। आग की लपटे देख राम शंकर ग्रामीणो के साथ दौड़ पड़े, और समर आदि चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पशुशाला में बधी छै बकरिया जलकर मर गयी, और छै बकरिया और एक गाय झुलस कर घायल हो गये, तथा तीन बकरिया सुरक्षित बच गयी। मवेशी को बचाने में राम शंकर भी झुलस गया। जिन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुची मलगवां चौकी इन्चार्ज अरविन्द तरार ने जॉच कर बताया कि पशुशाला में प्रतिदिन के भॉति उजाला करने के लिये डब्बी जलाकर रखी गयी थी। जिसके गिरने से आग लगी थी। जिस पर ग्रामीणो ने काबू पाया है। लेकिन तब तक आधा दर्जन बकरिया जलकर मर चुकी थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know