*रोजगार मेले में 98 प्रतिभागियों को मिला रोजगार*
*अजीतमल,औरैया।* राजकीय औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई परिसर में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 98 आवेदकों का रोजगार हेतु अप्रेंटिशशिप के लिये चयन किया गया।पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार को आईटीआई परिसर में गुरुग्राम, दिल्ली, आदि जगहों से आई 13 कम्पनियों ने अपने अपने स्टाल लगाए थे। आईटीआई नोडल प्रधानाचार्य इं0 संजीव कुमार , जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी, उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र उत्कर्ष चंद्र के निर्देशन में, मेले में आई 4 टेक्निकल व 9 नान टेक्निकल कम्पनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। आवेदनों और डाक्यूमेंट्स की प्राइमरी जांच के बाद लिये जा रहे साक्षात्कार के प्रति आवेदकों का उमड़ा सैलाब, अपने परिणाम की प्रतीक्षा में, परिसर में खिली धूप को लेता दिखाई दिया। कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों पर अभ्यर्थियों का हुजूम दिखाई पड़ा।
नोडल प्रधानाचार्य इं0 संजीव कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य, टेक्निकल/नान टेक्निकल कम्पनियों में , चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाना है। 13 कम्पनियों ने मेले में आकर करीब तीन सौ पचास आवेदकों का साक्षात्कार लिया। जिसमे 98 आवेदकों को, कम्पनियों ने चयनित करते हुए अप्रेंटिशशिप के लिए चुना है। आईटीआई की ओर से समय समय पर इस प्रकार के मेले आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि बेरोज़गारों को रोजगार मिल सके।इस दौरान नित्येन्द्र कुमार, भुवनेश त्यागी,संजय कुमार, प्रमोद, लालचन्द्र, आदि आईटीआई प्रवक्तागन व्यवस्था जुटाने और सहयोग करने में तत्पर दिखाई पड़े।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know