Top News

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बेला बस्ती निवासी पीड़िता ने दहेज में कार न मिलने पर ससुरालीजनों पर  मारपीट कर घर से निकालने पर थाने में रपट अंकित कराई है।पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए पति समेत 8 ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग दर्ज कराते हुये ग्राम बेला बस्ती निवासी अफरोज बेगम पुत्री यासीन अली ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसकी शादी विगत वर्ष 2019 में 3 नवम्बर को दान दहेज देकर ग्राम नुनारी निवासी महताब आलम पुत्र आसीन अली के साथ हुई थी । शादी के वक्त बाकायदा मुस्लिम समाज की रीति रिवाज के अनुसार सामर्थ्य अनुसार दहेज देकर निकाह सम्पन्न हुआ था । निकाह के कुछ माह बाद ही पति महताब आलम पुत्र आसीन अली , ससुर आसीन अली पुत्र आसिक अली , सास नूरबेगम पत्नी आसीन अली , जेठ खुर्शीद अली पुत्र आसीन अली , जेठानी जुबली पत्नी खुर्शीद , देवर शाहआलम व ननद शाहनूर तथा मोहनूर दहेज में एक कार की माँग कर प्रताड़ित करने लगे । अतिरिक्त दहेज की माँग मायके पक्ष द्वारा पूरी न करने पर ससुराली जनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने का भी प्रयास किया । पीड़िता के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को देने पर मौके पर पंहुची सुजानपुरवा चौकी पुलिस के साथ पीड़िता ने थाना बेला पंहुचकर घटना की आपबीती सुनाई । प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत 8 ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग दायर कर लिया गया है । घटना की जाँच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने