सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व भारतीय गांधी ने मेधावी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
लखनऊ:सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने पी.सी.एस. में चयनित होकर लखनऊ का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। इन तीन मेधावी छात्रों में अमित कुमार गुप्ता, सौमित्र देव एवं सपना वर्मा शामिल हैं। पी.सी.एस. की प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित कुमार गुप्ता एवं सौमित्र देव का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा सपना वर्मा का चयन सब-रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देंगे। इन छात्रों की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के वातावरण को दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है। प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के छात्र आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस., जैसी अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know