Top News

ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विभाग द्वारा शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना अत्यंत लाभकारी-वैशाली उपखंड अधिकारी विद्युत रूपपुर सहार

समय से विद्युत बिल जमा कर व अनावश्यक विद्युत प्रयोग से बचकर अपनी व राष्ट्र की बचत करें

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विभाग द्वारा शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी,यह जानकारी विद्युत विभाग की उपखंड अधिकारी रूपपुर सहार वैशाली ने दी,उन्होंने विद्युत उपकेंद्र बेला में आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया कि ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है जिसके तहत एल एम वी घरेलू एवम एलएमवी 5 निजी नलकूप पर जनवरी 21 तक के बकाये पर अधिभार  पर सौ प्रतिशत छूट दी जाएगी,यह योजना 15 मार्च तक चलेगी,इसके तहत उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय जनवरी 2021 तक के बकाया मूल धन को सरचार्ज सहित का 30 प्रतिशत जमा करना होगा,जिसके बाद ही पंजीकरण पूरा होगा,उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि समस्त उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण बिल का भुगतान बिलंबतम 31मार्च 2021 तक करना होगा तथा सभी प्रक्रिया ऑनलाइन प्रणाली द्वारा ही होगी ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में बिल सम्बन्धी परेशानियों का सामना न करना पड़े,उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि वे हर संभव विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं,उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कर व अनावश्यक विद्युत प्रयोग  न कर अपनी व राष्ट्र की बचत करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने