Top News

औरैया में दयालपुर चौराहे व मंडी समिति से समरथपुर में फ्लाईओवर का निर्माण कराए जाने की मांग विधानसभा में उठाई गई

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया:औरैया शहर के दक्षिणी किनारे से निकले नेशनल हाईवे से औरैया शहर में अंदर आने के लिए दयालपुर चौराहे व मंडी समिति से समरथपुर की तरफ फ्लाईओवर का निर्माण कराए जाने की मांग विधानसभा में उठाई गई है। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने बजट सत्र में चर्चा के दौरान विधानसभा में औरैया के विकास के लिए फ्लाईओवर सहित कई मांगे रखी।विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि दयालपुर चौराहे पर फ्लाईओवर बनने से शहर के अंदर तथा मंडी समिति के पास फ्लाईओवर बनने से औरैया के बाहर इटावा की तरफ सुविधा से जा सकेंगे। विधायक ने कहा कि पूरे जिले में कोई भी सौंदर्यीकृत पार्क नहीं है, ऐसे में औरैया शहर में पड़े 11 एकड़ के तालाब में आधुनिक पार्क बनवाया जाए। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में औरैया प्रदेश में दूसरा स्थान रखता है इसके बावजूद औरैया में कोई भी महिला डिग्री कॉलेज नहीं है, औरैया विधानसभा क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज के साथ राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराई जाए। विधायक ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के लिए बहुत पहले से उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के यहां फाइल पेंडिंग पड़ी हुई है लेकिन अभी तक उस पर बजट नहीं जारी हुआ है, उन्होंने वित्त मंत्री से इंटर कॉलेज के लिए बजट जारी किए जाने की मांग की विधायक ने देवकली मंदिर के निकट स्थाई नुमाइश ग्राउंड बनवाने की मांग भी उठाई। साथ ही सदन में कानून व्यवस्था का सवाल उठा रहे समाजवादी पार्टी के सदस्यों को उनकी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति की याद दिलाते हुए विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि सपा सरकार में इटावा में नामांकन के दौरान एक तेजतर्रार एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पर एसआई की पत्नी को न्याय नहीं मिला।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने