उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बिधूना(औरैया):अछल्दा थाना क्षेत्र के वैशौली के नगला चिंता में बीती रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे हजारों रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। अग्नि पीड़ित परिवार ने शासन व जिला प्रशासन से जल्द आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसौली के चिंता नगला निवासी सुखबीर कुमार पुत्र होरीलाल के मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी जिससे नगदी कपड़े बिस्तर अनाज चारपाइयां समेत हजारों रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है। सबसे गौरतलब बात तो यह है कि अग्नि पीड़ित परिवार की बेटी की शादी 10 अप्रैल को होनी है। ऐसे में उसकी बेटी की शादी के लिए घर में रखा कीमती सामान भी जल गया है , जिससे अग्नि पीड़ित परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। उसका कहना है कि अब उसकी बेटी के हाथ कैसे पीले हो सकेंगे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अब पीड़ित परिवार ने शासन व जिला प्रशासन से मामले की जांच करवा कर जल्द आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know