गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की टॉपर्स छात्रा जयंती पुरवार को जिलाधिकारी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की दसवीं क्लास की टॉपर्स अलका एक दिन पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालेंगी
NAVANIT0
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 5 मार्च को गेल डीएवी पब्लिक स्कूल दिबियापुर की टॉपर्स छात्रा जयंती पुरवार जिलाधिकारी व दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दसवीं क्लास की टॉपर्स अलका पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालेंगी। जी हां जयंती पुरवार व अलका की तरह नौ अन्य मेधावी छात्राएं भी 1 दिन के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व संभालेंगी। यह सब मिशन शक्ति अभियान के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (नायिका) मेगा इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत सम्भव होगा।बता दें कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत माह जनवरी एवं फरवरी की कार्य योजना के अनुसार पूर्व में 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर (नायिका) का मेगा इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को 1 दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किए जाने का आयोजन किया जाना था लेकिन 24 जनवरी 2021 को निर्धारित दिवस पर राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम आयोजित होने के कारण मेधावी बालिकाओं को 1 दिन का सांकेतिक अधिकारी (नायिका) नियुक्त नहीं किया जा सका था।अब जिला धिकारी के अनुमोदन के बाद जिले की 11 मेधावी बालिकाओं को 5 मार्च को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी (नायिका) नियुक्त किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार ने दी। 5 मार्च को जिले में सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त होने वाली टॉपर्स छात्राओं में दिव्यापुर के खेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की 12वीं की टॉपर जयंती पुरवार जिलाधिकारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की दसवीं की टॉपर अलका पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम करेंगी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की कौशिकी जिला पंचायत राज अधिकारी तथा इसी विद्यालय की अपूर्व मिश्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होंगी।मेधावी बालिका अधिकारी पदजयंती पुरवार जिलाधिकारीअलका पुलिस अधीक्षकदिव्यापुर के स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कॉलेज की 12वीं की टॉपर्स तान्या सिंह मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व संभालेंगे जबकि एम ए इस्लामिया इंटर कॉलेज बिधूना की गौरी राजपूत मुख्य चिकित्सा अधिकारी का काम देखेंगीं। सेंट साईं नाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर की मानसी दुबे जिला विद्यालय निरीक्षक व इसी विद्यालय की दीप्ति दुबे जिला कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व निभाएंगे चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज की दसवीं की टॉपर्स प्रियांशी जिला समाज कल्याण अधिकारी नामित होंगी जबकि लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल अछल्दा के टॉपर्स अनुष्का गुप्ता जिला कृषि अधिकारी व एम एस इंटर कॉलेज उमरैन की परिपूर्ति यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी के तौर पर काम करेंगी।
मेधावी बालिका अधिकारी पद जयंती पुरवार जिलाधिकारी अलका पुलिस अधीक्षक तान्या सिंह सीडीओ गौरी राजपूत सीएमओ कौशिकी डीपीआरओ मानसी दुबे डीआईओएस अपूर्व मिश्रा बीएसए
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know