ऑनलाइन कक्षाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया जोर
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:शहर स्थित बीबी एस स्मृति विद्यापीठ में इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इसमें कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों पर गहन विचार किया गया। बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे प्रभाव पर विशेष चर्चा की गई।शुक्रवार को प्रबंधकों की बैठक में कई बिदु चर्चा के मुख्य विषय रहे। इनमें सीबीएसई के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 1-12 की परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफ लाइन संपन्न कराने का निर्णय लिया। निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालय आनलाइन कक्षाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करें। संगठन ने निर्णय लिया कि एक टीम का गठन कर ऑनलाइन कक्षाओं की निगरानी कराई जाएगी। बैठक के माध्यम से अभिभावकों को सूचित किया कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 9 से 12 तक के रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फार्म की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित विद्यालयों से संपर्क कर अतिशीघ्र औपचारिकता पूर्ण कर लें। 2020-21 में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आवश्यक हुआ तो विद्यालय अपने स्तर से लॉनलाइन संपन्न कराएंगे। 75 फीसद से कम ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थिति पर उसी कक्षा में रोक दिया जाएगा। इसी तरह बोर्ड की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 75 फीसद उपस्थिति अनिवार्य होगी। कक्षा एक से आठ तक के छात्र आनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो उनका सत्र शून्य माना जाएगा। बैठक में अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, गौरव भूषण शर्मा, डा. आनंद, अनुपम, पुनीत दीक्षित, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know