Top News

खुशहालपुर व चिटकापुर गांव में बने खड़ंजे का लोकार्पण

खुशहालपुर व चिटकापुर गांव में बने खड़ंजे का लोकार्पण

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

अटसू :जिला पंचायत द्वारा ग्राम खुशालपुर व ग्राम चिटकापुर में दस-दस लाख रुपये की लागत से बनाए गए खड़ंजे का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। आजादी के बाद से कच्चे रास्ते से निकलने को मजबूर ग्रामीणों को अब तहसील तक आने में होने वाली परेशानी से निजात मिल गई है।बाबरपुर देहात के गांव खुशालपुर को बाबरपुर कस्बे से जोड़ने वाला मार्ग आजादी के बाद से पक्का होने की राह देख रहा था। कई बार इस मार्ग पर मिट्टी डाली गई, तो लोकनिर्माण विभाग द्वारा भी कई बार नाप तौल कर डामरीकृत करने का सपना दिखाया गया, लेकिन इस सपने को लेकर लोग अभी तक कच्चे धूल भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हो रहे थे। यह रास्ता बरसात के दिनों में और भी जोखिम भरा हो जाता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने कार्ययोजना में प्रस्ताव रखकर इस रास्ते के निर्माण का रास्ता साफ कर खड़ंजा बिछवाना शुरू किया। मार्ग का लोकार्पण करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने बताया कि अक्सर गंदे विचारों के लोगों के चुन जाने पर गांव का विकास रूक जाता है। आप लोग ईमानदार, अच्छे चरित्र और विकासपरक लोगों को चुनकर भेजें। निश्चित तौर पर गांवों का विकास होगा। यदि किसी के पास कच्चा, जर्जर मकान है तो आवास दिलाने, शौचालय दिलाने, और बीमार लोगों के इलाज के लिये समुचित व्यवस्था करने का उद्देश्य रखते हुए सभी गांवों का समभाव से विकास करना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारी सिंह चौहान, शशिभूषण, आशुतोष, शनि, आदित्य राजपूत, रवि सेंगर, दिलीप, अर्जुन राजपूत, मोनू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने