हर दिन जांचा जा रहा सीनियर सिटीजन का स्वास्थ्य
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया :रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर कोविड-19 लोगों को चपेट में ले लेता है। सीनियर सिटीजन को विशेष रुप से ध्यान देने की जरुरत है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। जिले में कुल 18 रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं। शहर के स्थित आनेपुर वृद्धा आश्रम में अब तक चार बार कोविड की टेस्टिग की जा चुकी है। देखरेख और बेहतर खानपान की वजह से कोई भी व्यक्ति कोरोना की चपेट में नहीं आया है।
कोविड-19 को लेकर स्वास्थ महकमा अलर्ट है। जिसको लेकर जिले भर में ट्रेस करने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। वहीं स्वास्थ विभाग की टीमों द्वारा कैंप लगाकर लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। शहर स्थित आनेपुर वद्धा आश्रम में पड़ताल की गई तो पाया गया कि लोगों को शारीरिक दूरी के पालन के साथ रखा जा रहा है। जिससे आश्रम में रहे लोगों में संक्रमण नहीं फैल सका है। इस समय आश्रम में कुल 42 वृद्ध रह रहे हैं। जिसमें किशन स्वरुप गुप्ता, राधे श्याम और फूलन देवी ने बताया कि कोरोना को लेकर हम लोग सतर्क हैं। मास्क लगाकर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं। हमें यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
आवेश कुमार सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
-----------------------
शहर स्थित आनेपुर वृद्धा आश्रम में सीनियर सिटीजन को लेकर ध्यान दिया जा रहा है अब तक कुल चार बार कोविड-19 को लेकर जांच की जा चुकी है जिससे कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। सभी लोग मास्क लगातार शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know