Top News

*घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता*

 
■ *खोज में जुटे परिजन व अजीतमल थाना  पुलिस*
          घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा पुर में घर से निकला एक सोलह वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया, पीड़ित परिजनों ने इस संबंध में रिपोर्ट अंकित कराई है।।

 पुलिस अधीक्षक के टीम मीडिया प्रभाग ने बताया कि सौरभ उर्फ सुरजीत सिंह उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र सन्तोष कुमार निवासी रहमापुर थाना अजीतमल जनपद औरैया दिनांक  05.08.2020 को समय करीब 13.00 बजे यह कहकर घर से निकला था कि 01 घण्टे वापस आ जायेगा,किंतु वह जब वापस नहीं आया तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई जब सुरजीत नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना थाना अजीतमल में दी जिस पर मु0अ0सं0 357/20 अन्तर्गत धारा 363 IPC पंजीकृत कर पुलिस द्वारा सौरभ उर्फ सुरजीत की तलाश मीडिया/सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से हर सम्भव की जा रही है। 
 
टीम मीडिया प्रभाग पुलिस अधीक्षक ने जनसमुदाय से आवाहन किया है कि जिसको सौरभ उर्फ सुरजीत के बारे में जानकारी मिले कृपया  फोन नम्बर
9454402882- थाना प्रभारी अजीतमल,
7088608177- संतोष कुमार सौरभ उर्फ सुरजीत के पिता को अवगत कराएं।।
     फ़ोटो: लापता सौरभ

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने