अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसे 16 करोड़ से अधिक लोगों ने लाइव देखा, जबकि इसका सीधा प्रसारण करीब 200 टीवी चैनलों पर किया गया। प्रसार भारती के सीईओ शशि एस वेम्पति ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, जो दर्शाता है कि इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में किस कदर उत्साह रहा।प्रसार भारती के सीईओ शशि एस वेम्पति ने ट्वीट कर बताया कि 16 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे लाइव देखा। दूरदर्शन ने इसका लाइव कवरेज किया, जिसे करीब 200 टीवी चैनलों ने सीधा प्रसारित किया। यह प्रसारण 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू हुआ था, जो दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया।भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राम नाम की प्रासंगिकता हमेशा बरकरार रहेगी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जीवन के आदर्शों को न केवल शब्दों में बयां किया, बल्कि उसे स्वीकार भी किया। राम के विचारों के मूल में हमेशा समाज का कमजोर तबका रहा। इस दौरान उन्होंने 'जय सियाराम' का जयकारा भी लगाया और कहा कि इसकी गूंज आज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है।
आप जानकर रह जाएंगे हैरान अयोध्या राम मंदिर निर्माण का प्रसारण कितने चैनलों व कितने लोंगो ने देखा.....जानिए इस खबर के माध्यम
अनुराग सिंह (संपादक)
0

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know