Top News

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन

सिरसा कलार
 तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई जिससे बाइक का ड्राइवर बुरी तरह जख्मी होकर रोड पर गिर गया रोड पर गिरते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा सिरसा कलार में राधा गोविंद गेस्ट हाउस के पास ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गयी जिससे बाइक टकरा कर गिर  गई। जिसमें बाइक चालक की मौके पर की मौत हो गई।
बाइक चालक ऋषि सोलंकी 26 वर्ष पुत्र ब्रमहाशंकर सोलंकी निवासी मजीठ का बताया जा रहा है। युवक की शादी को लगभग 5 साल हो गए  म्रतक युवक की दो लड़कियां और एक लड़का है। खबर सुनते ही गाँव मे मातम छा गया ।बताया जा रहा था युवक किसी काम से सिरसा कलार आया था और वह अपने घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा सिरसा कलार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  ट्रैक्टर  व चालक को पकड़ कर थाने में लाया गया । और आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने