Top News

भारतीय मजदूर संघ नोएडा ने किया लेबर हेल्प डेस्क का गठन

ब्यूरो चीफ- मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज 21
 गौतम बुध नगर 
भारतीय मजदूर संघ  के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के निर्देश पर भारतीय मजदूर संघ गौतम बुध नगर जिला मंत्री अमर कान्त सिंह के द्वारा श्रमिकों को सुविधा देने के लिए जिले में पाँच लेबर हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। इस करोना के संक्रमण काल में एवं लॉकडाउन की अवधि में  नोएडा में लाखों प्रवासी श्रमिकों को लॉकडाउन पीरियड का कारखाना मालिकों द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। कंपनी मालिकों अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर उन्हें बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है जबकि उन प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक सुरक्षित छोड़ने की जिम्मेदारी कंपनी के सेवायोजकों की है।नोएडा जिले में कारखाने के मालिकों एवं ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है।नोएडा जिले में किसी भी मजदूर भाई बहनों  एवं साथियों को किसी भी प्रकार की समस्या जैसे लॉकडाउन के समय का वेतन भुगतान ना करने, कम्पनी ठेकेदारों द्वारा नौकरी से निकालने आदि के लिए नीचे दिये गए हेल्प डेस्क नंबर पर आप सम्पर्क कर सकते है।भारतीय मजदूर संघ नोएडा की टीम के सदस्यों द्वारा श्रमिकों की तत्काल सहायता की जाएगी।(1 ) श्री सुरेन्दर पाल  प्रजापति
मजदूर हेल्प डेस्क नोएडा
मोबाइल- 9818716065
(2) श्री अमर कान्त सिंह - 9650994665
श्री डी० के० सिंह-9650994866
लेबर हेल्प डेस्क ,
एन टी पी सी दादरी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र
(3)श्री बलराज सिंह लोहमोड़(मोजर बियर)
लेबर हेल्प डेस्क 
पिंक सिटी कॉलोनी दादरी
मोबाइल- 9910626041
(4) श्री अवनीश प्रताप सिंह
मोबाइल - 9310418620
श्री रमेश चन्द्र शर्मा
मोबाइल - 9810135170
 लेबर हेल्प डेस्क सलारपुर/ऊँचा गाँव
निकट - एन टी पी सी दादरी
(5) श्री सत्यपाल  कश्यप
लेबर हेल्प डेस्क सुथियाना
ग्रेटर नोएडा
मोबाइल - 9412124333

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने