Top News

इंडिया यूथ आइकन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला हर जिले में गरीबों के लिए बनाई जाएगी हमारी टीम - ऋतिक प्रताप सिंह


अनुराग सिंह /उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ उत्तर प्रदेश
 इंडिया यूथ आइकन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज युवा नेता गरीबों के मसीहा ऋतिक प्रताप सिंह की वार्तालाप उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 के संपादक अनुराग सिंह से हुई उन्होंने बताया कि उनकी अपनी टीम विस्तार के लिए अलग-अलग जगहों पर चुनिंदा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कराने में लगे हुए है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी यूथ आइकन टीम में भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को प्रत्येक प्रदेश एवं जिले में टीम गरीबों के लिए कार्य करेगी एवं टीम का पूरा सहयोग  किया जाएगा। उन्होंने बताया अभी फिलहाल में यूथ आइकॉन टीम में आठ लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं उनकी टीम उत्तर प्रदेश, बिहार ,मध्य प्रदेश ,हरियाणा, राजस्थान हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र ,झारखंड और अन्य देशों में भी कई जगह बढ़ी सक्रियता के साथ लगातार कार्य कर रही है वहीं पर  दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक प्रताप सिंह  ने बताया कि उनकी टीम का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका भाई उनका शाखा उनका बधू है एवं उन सभी कार्यकर्ताओं पर उनको बहुत गर्व है उन्होंने कहा कि यूथ आइकॉन टीम बनाने का उद्देश्य गरीब मजदूर भाइयों , माताओं ,बहनों का अधिकार दिलाने के लिए  तैयार की गई है। इसमें किसी भी प्रकार से कोई जातिवाद राजनीति का खेल नही खेला जाएगा उनकी टीम गरीब जनता के लिए मसीहा के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य करेंगी। हर गरीब मजदूर किसानों को उनका हक,सम्मान दिलाने का कार्य माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक प्रताप सिंह के संरक्षक में चल रही टीम उनका तन मन धन से सहयोग करेंगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने