सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कुठौंद जालौन:-ब्लॉक कुठौंद के ग्राम नौरेजपुर में आम जनता समस्याओं से जूझ रही है वही प्रधान इन समस्याओं को अनसुनी कर अपने काम से मतलब रखते हैं ग्रामीणों ने कहा है कि हमारे गांव में कोई भी साफ-सफाई नहीं है तथा आम रास्ता बंद है जिससे चार ऐसे परिवार हैं जिन्हें कीचड़ से चलकर अपने घर जाना पड़ता है तथा दूर-दूर तक पानी की व्यवस्था नहीं है जिसको लेकर लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं कुछ परिवार इतनी गरीब है जिनके रहने को घर नहीं है लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान ने कोई भी कॉलोनी जारी नहीं करवाई है अनीता देवी W/0 नरेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार प्रधान से बात की है तो वो कहते हैं तहसील जाओ बड़े अधिकारियों के पास जाओ हमारे यहां अभी व्यवस्था नहीं है।
जब इन समस्याओं के बारे में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार पाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा की हर गांव में समस्याएं होती हैं पर छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। मौके पर मौजूद ग्रामीण जगजीवन कुशवाहा नरेश कुशवाहा अजान सिंह महेश जगराम जगत सिंह सहित कई लोगों से बात हुई तो उन्होंने बताया इन 5 सालों में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का विवरण देखा जाए तो सभी को पता लग जाएगा कि ग्राम प्रधान कितना कार्य करता है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know