Top News

कोरोना के दौर में जगह-जगह नशे में धुत पड़े दिख रहे शराबीतहसील परिसर में पड़े शराबी को होश में लाने को होमगार्ड ने पिलाया पानी

कोरोना के दौर में जगह-जगह नशे में धुत पड़े दिख रहे शराबी
तहसील परिसर में पड़े शराबी को होश में लाने को होमगार्ड ने पिलाया पानी

उत्तरप्रदेश न्यूज21बिधूना औरैया। भले ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लॉक डाउन घोषित है लेकिन इस दौर में भी शराबी घरों में ना रह कर नशे में धुत होकर बिधूना नगर की सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर ही पड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी नशे में धुत तहसील परिसर में तेज धूप में
जमीन पर पड़े शराबी को होश में लाने के लिए एक होमगार्ड ने उसे छाया में लेटा कम पानी पिलाया।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लॉकडाउन है ऐसे में लोगों को घरों में रहने की हिदायत है किंतु इस महामारी के दौर में भी अधिकांश शराब के नशेड़ी नियमों को धता बताते हुए शराब के नशे में धुत होकर बिधूना नगर की सड़कों  गलियों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी अक्सर सरेआम पड़े नजर आते हैं। मंगलवार को तहसील परिसर में एक शराबी नशे में धुत घंटों तपती धूप में जमीन पर छटपटा पड़ा रहा बाद में तहसील कार्यालय परिसर में मौजूद होमगार्ड कृष्ण स्वरूप राजपूत पुत्र पंचम लाल निवासी चंदैया को शराबी पर तरस आ गया और उसने नशे में धुत शराबी को धूप से उठाकर छाया में पड़े तख्त पर लिटा कर उसे पानी पिलाया  भरकर और उसके सिर पर भी पानी डाला ताकि उसे होश आ जाए।तहसील के बाहर पड़ा शराबी होमगार्ड ने कि मदद ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने