उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी।औरैया :-कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर बाद सूरत गुजरात से हाजीपुर बिहार आठ सौ श्रमिको को लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन 3-40 पर आगे पटरी खाली न होने के कारण रूकी तभी यात्री पीने के पानी के लिए दौडे जो प्लेटफार्म के कई हैड पाइप खराब होने के कारण एक जगह इकट्ठा होकर पानी भरते दिखाई दिए जो किसी तरह का शोशल डिस्टेंस का पालन नही कर रहे थे स्टेशन के किनारे के लोगो ने बस्ती की तरफ आने से इन्हे रोक दिया यही हाल तब होता है जब ये ट्रेने किसी गांव के किनारे खडी होती है तो श्रमिक पानी के लिये गाव मे घुस जाते है जो बीमारी फैलाने मे हिस्सा बन सकते है इसी तरह का वाक्या पिछले सोमवार शाम सूखमपुर गांव के सामने हुआ जहा पानी लेने की होड़ के कारण फफूंद स्टेशन से रेल पुलिस को बुलाना पडा।ट्रेन को 4 बजकर 5 मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंप ठीक करने के लिए अधिकारियो को लिखा गया है ।सिग्नल ना मिलने से ट्रेन 25 मिनट तक खड़ी रही!
कंचौसी स्टेशन पर पानी के लिए इकठ्ठा श्रमिक पानी की बोतल लेकर भागता श्रमिक
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know