क्षेत्राधिकारी ने वाहन चेकिंग में ट्रैक्टर सवार बिना मास्क लगाए लोगों को कपड़े की मास्क मुंह पर बधवाए!

                    उत्तर प्रदेश न्यूज21
आइंदा बिना मास्क के निकलने पर कार्यवाही की दी चेतावनी
बिधूना औरैया।कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर के नियमों का पालन कराने को उप जिलाधिकारी राशिद अली व क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस रात दिन एक कर के जुटी हुई है इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग समेत निर्धारित नियमों का सरेआम उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं जिस पर पुलिस प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार करने लगा है। बिना मास्क पहने निकलने वालों को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल उन्हें कपड़े के मास्क पर बधवाए गये।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उप जिलाधिकारी बिधूना राशिद अली क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाल इंचार्ज रामसहाय सिंह निरीक्षक अपराध विनोद कुमार उप निरीक्षक अख्तर अली उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह पाल उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह उप निरीक्षक दिनेश शर्मा उप निरीक्षक आशीष भारद्वाज सुरेंद्र सिंह भदोरिया विजय प्रताप सिंह चौहान निर्मल त्रिपाठी मोहम्मद रईस संतोष कुमार कैलाश राजपूत विजय राज गुप्ता प्रवेश कुमार विकास कुमार राजवीर सिंह आदि पुलिसकर्मी द्वारा मंगलवार को बिधूना नगर में चलाएं गए वाहन चेकिंग के दौरान बिना मस्ती घूमने फिरने बालों को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल उनके मुंह पर मास्क बधवाए गए। एक ट्रैक्टर पर सवार कुछ युवतियों समेत कई लोग बिना मास्क लगाए बैठे जा रहे थे जिस पर सीओ ने ट्रैक्टर रुकवा कर ट्रैक्टर चालक को सख्त फटकार लगाते हुए बिना मास्क लगाए बैठे सभी लोगों को कपड़े के मास्क उनके मुंह पर बनवाए और आइंदा बिना मास्क पहने ना निकलने की हिदायत देते हुए नियम का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी। दुकानों पर जमा भीड़ देख सीओ एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए आइंदा भीड़ जमा करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी वहीं सीओ ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की और वाहनों के भी चालान कटवाए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने