Top News

*आर्यावर्त ग्रामीण बैंक हिलौली की कार्यशैली से खाताधारकों में मची त्राहि-त्राहि*-

*जिला संवाददाता रोहित कुमार सविता (पत्रकार) उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21मौरावां उन्नाव*
*मौरावां उन्नाव*- *जहां एक ओर सरकारें कोरोना वायरस महामारी के दौर में गुजरते हुए गरीब जनमानस को बहुत तरह की सहयोग एवं सुविधाएं प्रदान करने का दावा कर रही है ।वही इसके विपरीत एक मामला ब्लाक हिलौली में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का सामने आया है जो सरकार के सभी दावो की पोल खोलता है*।
*मालूम हो कि दिनांक 14/05/2020 दिन बृहस्पतिवार को दोपहर समय 1:30 बजे ग्राम हिलौली की गीता शुक्ला जो उक्त बैंक की खाता धारक हैं और राशन आदि अन्य घरेलू आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु कुछ पैसा बैंक से निकालने पहुंची वहां पर कार्यरत निशी गुप्ता ने पासबुक हाथ में लेते ही प्रार्थिनी से अभद्रता से बात करने लगी और प्रार्थिनी के बचत खाते का सारा पैसा किसान क्रेडिट कार्ड खाते में जमा करने की बात करने लगी मामले को बढ़ता देख बैंक के अन्य ग्राहक व अन्य कर्मचारी इकट्ठा हुए तब प्रार्थनीय द्वारा अनुनय विनय करने पर कुछ पैसा प्रार्थिनी को दिया । शेष किसान क्रेडिट कार्ड खाते में जबरन जमा करा लिया जबकि वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए विषम परिस्थितियों में किसी प्रकार की लोन E.M.I. ना लेने का दावा सरकार कर रही है वहीं दूसरी ओर किए जा रहे इन दावो में बैंक कर्मचारी पलीता लगाने का काम कर रहे हैं ।उक्त घटना को लेकर बैंक में उपस्थित अन्य खाता धारको में आक्रोश दिखाई पड़ा*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने