उत्तर प्रदेश न्यूज-21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता दिबियापुर(औरैया) दिबियापुर:उमरी निकटस्थ गॉव खजुवैया में बुधवार की शाम कोराना से जंग लड़ रहे योद्धाओं को अपना दल (एस) एंव भारतीय किसान यूनियन के कार्यकत्ताओं ने सम्मानित किया । इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को महामारी से बचाव के उपायो को बताया। उन्होंने सलाह देते हुये कहा कि लोग सामाजिक दूरी बनायें रखें। इस मौके पर राजस्व कानूनगो शिव सिहं यादव(दिबियापुर) ने कहा, कि जो लोग बाहर से गाँव लौट रहे हों उनकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को जनहित में अवश्य दें। इस मौके पर अपना दल (एस) जिला सदस्यता प्रभारी रवी पाल , वरिष्ठ नेता बेचेंलाल कोरी, पूर्व सभासद (राणा नगर दिबियापुर)अजय पोरवाल एवं भाकियू के जिला प्रभारी हरीओम बाजपई (एडवोकेट)समेत अन्य कार्यकत्ताओं ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ,कस्बा इंचार्ज मूलेन्द्र सिहँ चौहान ,उपनिरीक्षक शाकिर अली समेत हमराही पुलिस बल के अलावा राजस्व निरीक्षक शिव सिहं यादव , लेखपाल केशवकुमार, लेखपाल अशोक दोहरे का चंदन रोली लगाकर तिलक किया ओर फूल मालाओं से स्वागत किया।वहीं कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे,अजय पोरवाल, अमित चतुर्वेदी,कमलेश पोरवाल, नवनीत गुप्ता आदि मीडिया कर्मियों का भी ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
*अपना दल (एस) ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित,पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ पत्रकारों का भी हुआ सम्मान*
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know