Top News

*रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिवरी में महिला के अपहरण की फर्जी सूचना देकर एक शराबी ने पुलिस को रात भर छकाया*

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21
*कानपुर देहात तहसील रसूलाबाद*
 गाँव के ही एक खरबूजा के खेत मे छिपाकर गांव के पांच  लोगो को फसाना चाहता था ।पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से खेतों में छिपाई गयी महिला को बरामद कर उसके पति व बेटे व फर्जी गवाही देने वालो सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।कोतवाल तुलसीराम पांडेय की सजगता व सूझबूझ से फर्जी फसाये जा रहे पांच लोगों ने राहत की सांस ली
    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के  अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिवरी इटैली निवासी विशम्भर नाथ ने बीती रात डायल 112 व कोतवाल रसूलाबाद को अपनी पत्नी शिव देवी को गांव के दबंगो द्वारा अपहरण कर लिए जाने की फर्जी सूचना दिए जाने से रसूलाबाद पुलिस रात भर परेशान रही ।सूचना पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में महिला की तलाश कर आरोपी बनाए गए छोटे नेपाली सोनू मोनू ज्ञान सिंह व पुतवा लाला को पकड़ लाई ।पुलिस को गांव वालों ने बताया कि विशम्भर बहेलिया दबंग किस्म का व्यक्ति है और आये दिन गांव वालों को फर्जी मुकदमो में फंसाने के प्रयास करता रहता है और इसपर कई मुकदमे भी चल रहे है ।इस जानकारी पर कोतवाल का माथा ठनका और विशम्भर से कड़ाई से पूंछने पर उसने सच्चाई उगल दी कि पत्नी को खरबूजा के खेत मे छिपाया है पुलिस को महिला मिल गयी तो पुलिस ने आरोपी बनाये गए फर्जी पांच लोगो को छोड़कर महिला के पति विशम्भर नाथ उसके लड़के अनुरुद्ध व फर्जी गवाही देने आए राम सिंह रामकिशुन को गिरफ्तार कर लिया ।
    कोतवाल तुलसीराम पांडेय की सजगता से एक आपराधिक घटना में निर्दोष लोग फसने से बच गए थाने में महिलाएं कोतवाल की जय जयकार कर रही थी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने