Top News

अछल्दा ब्लाक प्रमुख ने पांच लाख दिएफोटो-एडीएम रेखा एस चौहान को चेक सौंपते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव

दिबियापुर। 
 कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत समिति अछल्दा ने भी 5 लाख रुपए की धनराशि दी है। अछल्दा की ब्लाक प्रमुख गायत्री यादव की ओर से उनके प्रतिनिधि कमलेश यादव एडवोकेट ने क्षेत्र पंचायत समिति की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम जारी चेक अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को सौंपी।ब्लाक प्रमुख ने अपने पत्र में अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए खाद्यान्न, रोजगार, दवा आदि के प्रबंध की भी अपेक्षा की है।
इनसेट
जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं फ्री
 दिबियापुर। स्थानीय कृष्णा मेडिकल सेंटर केएमसी के प्रबंध निदेशक सर्जन डॉक्टर बृजेश यादव व निदेशक कमलेश यादव एडवोकेट ने कोरोना संक्रमण के चलते लाख डाउन में काम धंधे से वंचित असहाय जरूरतमंदों के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निशुल्क मुहैया कराए जाने की घोषणा की है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि संकट की इस घड़ी में सीमित संसाधनों के बावजूद केएमसी हॉस्पिटल में जरूरतमंद चिकित्सकीय सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ,एसडीएम सीएमओ तथा सांसद ,विधायक के अनुमोदन पर कार्डियोलॉजी, प्वाइजन, ट्रामा केसेस,सीजर मामले तथा आईसीयू, एनआईसीयू एवं वेंटीलेटर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने