Top News

कुसुम सक्सेना कर रही है कोरोना फाइटरों को सम्मानित

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज21
उरई जालौन। वैश्विक महामारी के समय योद्धाओं के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मियों, पत्रकारों को  विश्व मानवाधिकार परिषद ने सम्मानित किया ।
आज पत्रकार राहुल कुमार (अलाईपुरा) सुरेश खरक्या,देवेंद्र जादौन, गोविंद दाऊ, राकेश बाथम,कुलदीप मिश्रा, सुनील कुशवाहा,नसीम सिद्दीकी,डॉ शिवशंकर पांचाल,सुधीर राना अटरिया आदि  पत्रकारों का सम्मान और उनके हौसला अफजाई करने के लिए समाजसेवी शासन प्रशासन लगा हुआ है। ताकि इस महामारी को हराया जा सके और इस महामारी को हराने में लगे योद्धाओं के हौसले भी कम ना हो इसलिए उनका हौसला अफजाई करने के लिए समय समय पर समाजसेवी उन्हें सम्मानित कर उनके हौसला अफजाई करते रहते हैं इसी सिलसिले में आज चौथे स्तम्भ माने जाने वाले पत्रकारों का सम्मान विश्वमानवाधिकार परिषद यूथ की  प्रदेश उपाध्यक्ष , वरिष्ठ सपा नेत्री व कायस्थ समाज की जिला अध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना व विश्वमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ डॉ प्रियंक कुमार ने किया।
आज के कोरोना यौद्धा राहुल कुमार ब्यूरो चीफ को मिला स्म्रति चिन्ह।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने