*जिलाधिकारी ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण*
औरैया । शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कोरन्टाइन सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर, पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर, महाराणा एजुकेशन सेन्टर अछल्दा, श्री राम गेस्ट हाउस, अछल्दा एवं
नगर पंचायत बिधूना द्वारा चल रहीं कम्युनिटी किचन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया जहां उन्होंने प्रभारी डॉ जितेंद्र से जानकारी ली जिस पर डॉ जितेंद्र ने बताया कि 40 लोगों का कोरन्टाइन समय पूर्ण हो चुका है और इन्हें आज इनके घर भेज दिया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो लोग यहां से अपने घर भेजे जायें, उनके परिवार वालों को निर्देश दिए जायें कि वह इन लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में अवश्य रखें यदि यह लोग कहीं बाहर घूमते हुए पाए जाए तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होम कोरन्टाइन किए गए व्यक्ति की सूचना घर के बाहर चस्पा की जाए जिससे कि होम कोरन्टाइन का उल्लंघन करने अन्य लोग भी इसकी जानकारी कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करा सकें। कंट्रोल रूम को इन 40 व्यक्तियों की सूची दे दी जाये जिससे कि कंट्रोल रूम के द्वारा भी इनकी निगरानी की जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदन को निर्देश दिए कि वे लोगों को समय से खाना पानी आदि उपलब्ध कराते रहें दिबियापुर थानाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी से सील एरिया में लोगों को होने वाली पानी की समस्या के बारे में अवगत कराएगा जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि पानी उपलब्ध कराने वाले कुछ वेंडरों को पास जारी कर दिए जाएंगे जिससे कि पानी की समस्या नहीं होगी। इसके बाद जिलाधिकारी पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर, महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर अछल्दा और श्री राम गेस्ट हाउस अछल्दा कोरन्टाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्देश दिए कि जिन लोगों का कोरन्टाइन समय पूर्ण हो जाए उन्हें उनके घर होम कोरन्टाइन हेतु भेज दिया जाए। जब तक ये लोग यहां रहते हैं उनका पूरा ध्यान रखा जाए उन्हें कोई परेशानी ना होने दी जाए। इसके बाद निराश्रित लोगों के लिए सुबह-शाम खिलाए जाने वाले सरकारी भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बिधूना द्वारा संचालित अस्थाई कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी राशिद अली खान से रोजाना तैयार हो रहे पैकेट के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह किचन में उचित साफ-सफाई की व्यवस्था रखें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन तैयार करवाएं साथ ही भोजन तैयार करने में लगे सभी लोग मास्क अवश्य पहने। खाना तैयार करने के लिए ताजी सब्जियों का ही प्रयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को कम्युनिटी किचन के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए।_ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने सभी थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी कोरन्टाइन सेंटर व हॉटस्पॉट क्षेत्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद कराएं जिससे कि सुरक्षा संबंधी कोई चूक ना होने पाए।_

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know