मालगाड़ी की चपेट में आया युवक हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
मृतक एनटीपीसी में कार चालक था टहल कर घर वापस लौट रहा था
औरैया। दिबियापुर कस्बे में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बीती रात एक युवक के रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक एनटीपीसी में कार चालक था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम घसारा निवासी लगभग 30 वर्षीय पवन शुक्ला पुत्र अरविंद शुक्ला पिछले लगभग 2 वर्ष से दिबियापुर कस्बे में रेलवे क्रासिंग के समीप शांति नगर मोहल्ले में आवास बनाकर रहे थे। पवन शुक्ला के पिता पुलिस में तैनात हैं और पवन स्वयं एनटीपीसी में कार चालक था। मंगलवार की रात्रि में वह एनटीपीसी से आने के बाद दिबियापुर रेलवे स्टेशन पर टहलने चला गया और बाद में रात्रि लगभग 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की आवाज ना सुन पाने के कारण वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी रोक कर घटना की सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी जिस पर आरपीएफ व पुलिस के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ज्ञातव्य हो कि मृतक युवक की शादी वर्ष 2014 में हुई थी उसके एक 3 साल व एक 1 माह की बेटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know