Top News

गुब्बारे में गैस भरते समय हुआ विस्फोट पिता की हुई मौत पुत्र गंभीर घायल

गुब्बारे में गैस भरते समय हुआ विस्फोट पिता की हुई मौत पुत्र गंभीर घायल


सीआईएसएफ द्वारा क्रिकेट मैच समारोह की कराई जा रही थी तैयारियां


औरैया। दिबियापुर गेल गांव में सीआईएसएफ क्रिकेट मैच के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की तैयारियों के दौरान सजावट के लिए गुब्बारों में गैस भरने के दौरान सिलेंडर फटने से पिता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उद्घाटन समारोह में गुब्बारों से सजावट के लिए पिता पुत्र को बुलाया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दिबियापुर थाना अंतर्गत गेल गांव के सीआईएसएफ द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के उद्घाटन की तैयारियां चल रही थी समारोह में गुब्बारों की सजावट के लिए इस्लामुद्दीन व उसके पुत्र मोहम्मद अनीस को बुलाया गया था तभी सुबह लगभग 10:30 बजे गुब्बारों में सिलेंडर से गैस भरते समय अचानक सिलेंडर फट गया जिससे लगभग 60 वर्षीय इस्लामुद्दीन की दर्दनाक मौत हो गई वही उसका पुत्र मोहम्मद अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। इस भीषण विस्फोट में मृतक इस्लामुद्दीन के पैरों व शरीर के चिथड़े उड़ गए। घायल मोहम्मद अनीस को आनन-फानन उपचार के लिए चिचोली स्थित जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रदीप कुमार थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने