Top News

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

फांसी पर लटका मिला युवक का शव 


 बिधूना कस्बा के मोहल्ला अंबेडकरनगर ईदगाह के पास एक युवक ने कमरे के अंदर कुंदे के सहारे रस्सी से लटककर  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह देर तक न उठने पर स्वजन ने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा के लिए भेजा।
       20 वर्षीय समीर खान पुत्र बहादुर खान ने घर के ऊपर बने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा बना लिया और कुंदे में लटक गया।सुबह देर तक न उठने के बाद स्वजन को चिंता हुई छत के ऊपर खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए।युवक की नानी कमरजहां ने बताया कि बेटी शबनम और दामाद के न रहने के बाद बचपन से अपने पास रखकर पाल पोश के बड़ा किया था और बताया कि युवक एक दुकान पर रहकर डीजे लाइट का काम करता था।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने