औरैया जिले में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से 1.80 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मंगलवार बाबरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। सोशल साइट के माध्यम से महिला व उसकी सहेलियों को आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
भीखेपुर गांव निवासी विश्रनाथ की सिंह की बेटी हेमलता ने अजीतमल कोतवाली में 19 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मध्य प्रदेश, जिला ग्वालियर में शिव नगर तिघारा रोड निवासी पवन राजपूत ने सोशल साइट पर खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया और हेमलता और उसकी सहेलियों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। ऑनलाइन तीस हजार रुपये व अन्य माध्यम से कुल 1.80 लाख रुपये हड़प लिए।अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व साइबर टीम आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास में थी। कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर अनूप कुमार मौर्य अजीतमल के बाबरपुर तिराहे के पास पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस ने वहां पर मौजूद मामले में वांछित आरोपी को पवन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know