Top News

चिकित्सक का पता पूछने के बहाने पुलिसकर्मी की पत्नी के गले में पडा नगदी जेवरात से भरा पर्स अज्ञात

बिधूना । चिकित्सक का पता पूछने के बहाने पुलिसकर्मी की पत्नी के गले में पडा नगदी जेवरात से भरा पर्स अज्ञात बाइक सवार युवक झपटटा मारकर छीन ले गये। अचानक हुई घटना से महिला के होश फाख्ता हो गये। महिला की चीखपुकार सुनकर मौके पर आस पास दूकानदार एकत्रित हो गये। लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गये।
कस्बे के आदर्शनगर निवासी पुलिसकर्मी ओमवीर सिंह की पत्नी शशिप्रभा दिन में किशनी रोड पर अपनी नातिन को पैदल ही स्कूल छोडने जा रही थी। तभी अचानक बाइक सवार दो युवक आये और चिकित्सक का प्रमोद का पता पूछने लगे। बातचीत कर अचानक बाइक सवार एक युवक ने झपटटा मारकर उसके गले में रखा पर्स छीन लिया और बाइक से फरार हो गये । अचानक हुई घटना से महिला के होश फाख्ता हो गये। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास दूकानदार एकत्रित हो गये। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी ली। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि घटना दर्ज कर ली गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने