पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ऐरवा कटरा
ऐरवा कटरा कस्बे में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के कर्मी सालिगराम पुत्र घासीराम 40 बर्ष निबासी उमराय पुरवा पोस्ट गांगेमऊ थाना तिर्वा जनपद कन्नौज की मंगलवार सुबह तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।मृतक के दामाद द्वारा दी गयी तहरीर पर ऐरवा कटरा पुलिस ने पेट्रोलपंप पर पहुँचकर घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पेट्रोल पंप के स्टाफ से पूछताछ की।
पेट्रोलपंप पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि मृतक सालिगराम ने, वही बात करें तो सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे एक गाड़ी में तेल डाला और वह तख्त पर सो गया इसके बाद वह अचानक तख्त से नीचे गिर गया।जिसे साथी पेट्रोलपंप कर्मियों ने उठाया हालत गंभीर देखकर साथ काम करने बाले पेट्रोलपंप कर्मी घबरा गए।जब तक अस्पताल ले जाते लेकिन उससे पहले ही सालिगराम ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पेट्रोलपम्प के सहकर्मियों ने परिजनों को दी।
सालिगराम की मौत की खबर पाकर पत्नी रूपरानी सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुँचे और सालिगराम की पत्नी रूपरानी ने ऐरवा कटरा पुलिस को संदिग्धता जाहिर करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल,उपनिरीक्षक मुकेश कुमार,उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस फ़ोर्स के साथ पेट्रोल पंप पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सहकर्मियों से घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know