दिनभर की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। दिन भर में कितनी बार बिजली आती है और जाती है गिनती कर पाना मुश्किल हो जा रहा है।
अछल्दा पावर हाउस के रुरुगंज फीटर के दर्जनों गांव में बेतहाशा विद्युत कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। दिन भर में 25 से 30 बार बिजली ट्रिप हो रही है। इससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। एक तरफ उमस दूसरी ओर बेतहाशा विद्युत कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दिन भर हो रही ट्रिपिंग व कटौती से लोग बिलबिला जा रहे हैं। दिन-रात हो रही ट्रिपिंग व कटौती से लोगों में विभाग के प्रति उबाल बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि महकमा विद्युत आपूर्ति के नाम पर खिलवाड़ कर रहा है। उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कटौती के समय में खराबी को ठीक न कर आपूर्ति के समय जानबूझ कर बिजली काट कर खराबी को ठीक किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती। व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो रहा है। व्यापारियों में भी विभाग के प्रति उबाल देखा जा रहा है। रुरुगंज फीटर से जुड़े दर्जनों गांवों में हर रोज बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रुरुगंज, कुसमरा, रुरुखुर्द, गुरुखुन्दा, कछपुरा सहित कई गांवों में हररोज दिनभर में 25 से 30 बार ट्रिपिंग होती रहती है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know