Top News

औरैया में आंधी से दीवार गिरने से वृद्धा की दबकर मौत।

औरैया में आंधी से दीवार गिरने से वृद्धा की दबकर मौत।

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता अयाना। बीहड़ी क्षेत्र के गूंज ततारपुर में भयंकर आंधी में झोपड़ी की दीवार गिरने से दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
गूंज ततारपुर निवासी प्रेमदेवी(53) पत्नी रमेश चंद्र निषाद अपने पति के साथ छोटे सिंह के खेत पर झोपड़ी बनाकर रहती थी। रविवार को प्रेमा देवी अपनी झोपड़ी में लेटी हुई थी। तभी अचानक से आई तेज आंधी में झोपड़ी की दीवार गिर गई। जिसमें प्रेमा देवी दब गईं।
आंधी रुकने के बाद पास में भूसा लेने गए मजदूरों ने झोपड़ी से कराहने की आवाज सुनकर मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने