पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष
दोनों पक्ष में जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार आठ घायल
किशोरियों की नोकझोंक से शुरू हुआ था विवाद
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव साहूपुर में शनिवार की देर शाम नल पर पानी भरने को गई दो किशोरियों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर घायलों को चिंताजनक हालत में रिम्स सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र गांव साहूपुर में शनिवार की शाम सात बजे मुमताज खां की पुत्री रजनी व अंगूर खां की पुत्री नाजमीन सरकारी स्कूल में लगे हैण्ड पम्प पर पानी भरने गयीं थीं। जहां पर पानी भरने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी बीच दोनों के परिजन वहां पहुंच गये। विवाद ज्यादा बढ़ता उससे पहले ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करा दिया। ग्रामीणों के सुलह के बाद दोबारा भिड़े दोनों पक्ष लेकिन इसके एक घंटे बाद रात्रि करीब आठ बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार चलने लगे। उक्त मारपीट में एक पक्ष से मुमताज खां व उनकी दो पुत्रियां रश्मि व रजनी, वहीं दूसरे पक्ष से एहसान अली व उनकी पत्नी शहनाज निवासी मुरादगंज के अलावा नजर हुसैन, अंगूर खां व धर्मेंद्र खां गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर घायलों को रिम्स सैफई भेजा गया। झगड़े के बाद रात्रि करीब नौ बजे दोनों पक्ष घायल हालत में कोतवाली पहुंचे। जहां से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी बोले- तहरीर के बाद करेंगे कार्रवाई
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know